Get Previous Year Questions, Mock Test, Bihar Special Quiz, Topic-wise Quiz
Revise with Topic-wise Notes
Get to know about exams
Bookmark Questions
Fully Free App
विश्व में किन्हीं दो देशों के बीच सबसे लंबी सीमा किसके बीच है:
UPSC 2024
कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका
चिली और अर्जेंटीना
चीन और भारत
कजाकिस्तान और रूसी संघ
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: सुमेड पाइपलाइन यूरोप के लिए फारस की खाड़ी के तेल और प्राकृतिक गैस शिपमेंट के लिए एक रणनीतिक मार्ग है।
कथन-II: सुमेड पाइपलाइन लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
UPSC 2024
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II कथन-I की व्याख्या करता है
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
कथन-I सही है, लेकिन कथन-II ग़लत है
कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. लाल सागर में किसी भी रूप में बहुत कम वर्षण होता है।
2. लाल सागर में नदियों से जल का प्रवेश नहीं होता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
UPSC 2024
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न 1 न 2
पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा, सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जनों का सबसे बड़ा स्रोत है?
UPSC 2024
जीवाश्म ईंधनों का उपयोग करने वाले लोकोमोटिव
जीवाश्म ईंधनों का उपयोग करने वाले जहाज़
अयस्कों से धातुओं का निष्कर्षण
जीवाश्म ईंधनों का उपयोग करने वाले विद्युत संयंत्र
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: भारत संयुक्त राज्य अमेरिका से सेब आयात नहीं करता है।
कथन-II: भारत में, कानून सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना आनुवंशिक रूप से संशोधित भोजन के आयात पर प्रतिबंध लगाता है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
UPSC 2024
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II कथन-I की व्याख्या करता है
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
कथन-I सही है, लेकिन कथन-II ग़लत है
कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: पार्थिव विकिरण की तुलना में आने वाले सौर विकिरण से वायुमंडल अधिक गर्म होता है।
कथन-II: वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसें दीर्घ तरंग विकिरण के अच्छे अवशोषक हैं।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
UPSC 2024
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II कथन-I की व्याख्या करता है
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
कथन-I सही है, लेकिन कथन-II ग़लत है
कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: भूमध्य रेखा पर क्षोभमंडल की मोटाई ध्रुवों की तुलना में बहुत अधिक है।
कथन-II: भूमध्य रेखा पर, मजबूत संवहन धाराओं द्वारा गर्मी को काफी ऊंचाई तक ले जाया जाता है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
UPSC 2024
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II कथन-I की व्याख्या करता है
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
कथन-I सही है, लेकिन कथन-II ग़लत है
कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है
निम्न पर विचार कीजिए:
1. पायरोक्लास्टिक मलबा
2. राख और धूल
3. नाइट्रोजन यौगिक
4. सल्फर यौगिक
उपरोक्त में से कितने ज्वालामुखी विस्फोट के उत्पाद हैं?
UPSC 2024
1
2
3
4
जनवरी माह में समतापी रेखा-मानचित्रों से प्राप्त निम्नलिखित में से कौन सा/से सही निष्कर्ष है/हैं?
1. समताप रेखाएं महासागर के ऊपर उत्तर की ओर और महाद्वीप के ऊपर दक्षिण की ओर विचलित हो जाती हैं।
2. ठंडी समुद्री धाराओं, गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी अटलांटिक अपवाह की उपस्थिति उत्तरी अटलांटिक महासागर को ठंडा बनाती है और समताप रेखाएँ उत्तर की ओर झुक जाती हैं।
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके उत्तर चुनें:
UPSC 2024
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न 1 न 2
निम्नलिखित में से कौन सा देश दुनिया के दो सबसे बड़े कोको उत्पादक के रूप में विख्यात है?
UPSC 2024
अल्जीरिया और मोरक्को
बोत्सवाना और नामीबिया
कोटे डी आइवर और घाना
मेडागास्कर और मोज़ाम्बीक
पश्चिम से पूर्व की ओर प्रयागराज के अनुप्रवाह में गंगा में मिलने वाली हिमालयी नदियों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही है?
UPSC 2024
घाघरा-गोमती-गंडक-कोसी
गोमती-घाघरा-गंडक-कोसी
घाघरा-गोमती-कोसी-गंडक
गोमती-घाघरा-कोसी-गंडक
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: चट्टानों के अपक्षय का एक कारण वर्षा है।
कथन-II: वर्षा जल के घोल में कार्बन डाइऑक्साइड विद्यमान होता है।
कथन-III: वर्षा जल में वायुमंडलीय ऑक्सीजन विद्यमान होता है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
UPSC 2024
कथन-II और कथन-III दोनों सही हैं और ये दोनों कथन-I की व्याख्या करते हैं
कथन-II और कथन-III दोनों सही हैं, लेकिन उनमें से केवल एक ही कथन-I की व्याख्या करता है
कथन II और III में से केवल एक ही सही है और वह कथन-I की व्याख्या करता है
न तो कथन-II और न ही कथन-III सही है
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
1. फिनलैंड
2. जर्मनी
3. नॉर्वे
4. रूस
उपरोक्त में से कितने देशों की सीमा उत्तरी समुद्र के साथ लगती है?
UPSC 2024
1
2
3
4
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए:
जलप्रपात – क्षेत्र – नदी
1. धुआंधार - मालवा - नर्मदा
2. हुंडरू - छोटा नागपुर - सुवर्णरेखा
3. गेर्सोप्पा - पश्चिमी घाट - नेत्रवती
उपर्युक्त सूचना में से कितनी पंक्तियाँ सही सुमेलित है ?
UPSC 2024
1
2
3
0
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए:
क्षेत्र - पर्वत श्रृंखला का नाम - पर्वत का प्रकार
1. मध्य एशिया - वॉसजेस - वलित पर्वत
2. यूरोप - आल्प्स - भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत
3. उत्तरी अमेरिका - अप्लेशियन - वलित पर्वत
4. दक्षिण अमेरिका - एंडीज - वलित पर्वत
उपर्युक्त सूचना में से कितनी पंक्तियाँ सही सुमेलित है ?
UPSC 2024
1
2
3
4
जीव "सिकाडा, फ्रॉगहॉपर और पॉन्ड स्केटर" हैं:
UPSC 2024
पक्षी मत्स्य
मत्स्य
कीट
सरीसृप
विश्व शौचालय संगठन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में से एक है।
2. विश्व शौचालय शिखर सम्मेलन, विश्व शौचालय दिवस और विश्व शौचालय कॉलेज इस संगठन की पहल हैं, जो वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करती हैं।
3. इसके कार्यों का मुख्य लक्ष्य कम विकसित देशों और विकासशील देशों को खुले में शौच की की समाप्ति के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निधि प्रदान करना है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
UPSC 2024
केवल 2
केवल 3
1 और 2
2 और 3
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. सिंह की कोई विशेष प्रजनन ऋतु नहीं होती है।
2. अधिकांश अन्य बड़ी बिल्लियों से भिन्न, चीता दहाड़ता नहीं है।
3. नर सिंह से भिन्न, नर तेंदुए गंध चिह्न द्वारा अपने क्षेत्र घोषित नहीं करते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन से सही है?
UPSC 2024
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
निम्न पर विचार कीजिए:
1. काजू
2. पपीता
3. रक्त चंदन
उपरोक्त में से कितने वृक्ष वास्तव में भारत के देशीय वृक्ष हैं?
UPSC 2024
1
2
3
0
"जल वाष्प" के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह एक गैस है, जिसकी मात्रा ऊंचाई के साथ घटती जाती है।
2. ध्रुवों पर इसका प्रतिशत अधिकतम है।
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके उत्तर चुनें:
UPSC 2024
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न 1 न 2
निम्नलिखित विवरण पर विचार कीजिए:
1. तापमान की वार्षिक एवं दैनिक सीमा निम्न है।
2. वर्ष भर वर्षण होता है।
3. वर्षण में भिन्नता 50 cm - 250 cm के मध्य होती है।
यह किस प्रकार की जलवायु है?
UPSC 2024
विषुवतीय जलवायु
चीन प्रकार जलवायु
आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु
समुद्री पश्चिमी तटीय जलवायु
"कोरिऑलिस बल" के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह पवन वेग की वृद्धि के साथ बढ़ता है।
2. यह ध्रुवों पर सर्वाधिक है तथा भूमध्य रेखा पर विद्यमान नहीं होता है।
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके उत्तर चुनें:
UPSC 2024
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न 1 न 2
प्रत्येक वर्ष 21 जून को, निम्नलिखित में से किस अक्षांश / किन अक्षांशो पर 12 घंटे से अधिक समय तक सूर्य का प्रकाश विद्यमान होता है ?
1. भूमध्य रेखा
2. कर्क रेखा
3. मकर रेखा
4. आर्कटिक वृत्त
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:
UPSC 2024
केवल 1
केवल 2
3 और 4
2 और 4
निम्नलिखित क्षेत्रों में से एक में विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय पीट-भूमि है, जिसमें जीवाश्म ईंधन से लगभग तीन साल का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन को धारण करता है; और जिसके संभावित विनाश से वैश्विक जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। निम्नलिखित में से कौन सा उस क्षेत्र को द्योतित करता है?
UPSC 2024
अमेज़न बेसिन
कांगो बेसिन
किकोरी बेसिन
रियो डे ला प्लाटा बेसिन
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: इंडियन फ्लाइंग फॉक्स को वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अधीन "पीड़क जंतु" की श्रेणी में रखा गया है।
कथन-II: इंडियन फ्लाइंग फॉक्स अन्य जंतुओं का रक्त पीता है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
UPSC 2024
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II कथन-I की व्याख्या करता है
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
कथन-I सही है, लेकिन कथन-II ग़लत है
कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है
निम्नलिखित सामग्रियों पर विचार कीजिए:
1. कृषि अवशिष्ट
2. मक्के के दाने
3. अपशिष्ट जल शोधन अवपंक
4. काष्ठ मिल अपशिष्ट
उपरोक्त में से किसका उपयोग संधारणीय विमानन ईंधन के उत्पादन के लिए फीडस्टॉक के रूप में किया जा सकता है?
UPSC 2024
केवल 1 और 2
केवल 2 और 4
1, 2, 3 और 4
केवल 1, 3 और 4
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: बृहत तारे वामन तारों की तुलना में अधिक समय तक अस्तित्व में बने रहते हैं।
कथन-II: वामन तारों की तुलना में बृहत तारों में नाभिकियों अभिक्रियाओं की उच्चतर दर होती है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
UPSC 2024
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II कथन-I की व्याख्या करता है
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II कथन-I की व्याख्या नहीं करता है