मामले का नाम : केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य
निर्णय का वर्ष : 1973
प्रचलित नाम : मौलिक अधिकार मामला
संबंधित विषय / मुद्दा : संविधान में संशोधन की संसद की शक्ति
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 13 और 368
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- सुप्रीम कोर्ट ने गोलकनाथ मामले (1967) का अपना पूर्व निर्णय पलट दिया।
- माना कि अनुच्छेद 368 के तहत संविधान संशोधन शक्ति का प्रयोग करके संसद मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी प्रावधान में संशोधन कर सकती है।
- हालाँकि न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण सीमा तय की — संसद संशोधन द्वारा संविधान की 'मूल संरचना' को नहीं बदल सकती।
- 24वें संशोधन अधिनियम (1971) की वैधता बरकरार रखी, जिसने अनुच्छेद 13 में खंड (4) और अनुच्छेद 368 में खंड (3) जोड़ा।
- 25वें संशोधन अधिनियम (1971) की धारा 2(a) और 2(b) को वैध माना; धारा 3 का पहला भाग बरकरार और दूसरा भाग अमान्य घोषित किया।
- इसके अतिरिक्त 29वें संशोधन अधिनियम (1971) को वैध माना।
निर्णय का प्रभाव
- निर्णय ने संविधान की "मूल संरचना" की अवधारणा प्रस्तुत की, जो संसद की संशोधन शक्ति पर सीमा लगाती है।
- बाद के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने मूल संरचना के अंतर्गत आने वाले तत्वों की सूची का विस्तार किया।
- इसके परिणामस्वरूप 42वाँ संशोधन अधिनियम (1976) पारित हुआ, जिसने संसद को बिना सीमाओं या नियंत्रण के संविधान संशोधन की व्यापक शक्ति देने का प्रयास किया।