Notes · Polity

चंपकम दोरैराजन मामला (1951)

Short, exam-focused revision notes. Read a section, then test yourself with a quiz.

1 min read

चंपकम दोरैराजन मामला (1951)

मामले का नाम : मद्रास राज्य बनाम चंपकम दोरैराजन
निर्णय का वर्ष : 1951
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए समुदाय आधारित आरक्षण
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 15, 29 और 46

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय

  • मद्रास उच्च न्यायालय के निर्णय की पुष्टि की।
  • मद्रास सरकार के उस आदेश (Communal GO) को निरस्त किया जिसमें सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न समुदायों के लिए अनुपात के अनुसार सीटें आरक्षित थीं।
  • माना कि आदेश धर्म, मूलवंश और जाति पर आधारित था, इसलिए अनुच्छेद 15(1) और 29(2) का उल्लंघन करता था।
  • घोषित किया कि नीति निदेशक तत्व मौलिक अधिकारों पर हावी नहीं हो सकते और न ही उन्हें कम कर सकते हैं।
  • नीति निदेशक तत्वों को मौलिक अधिकारों के अनुरूप और उनके अधीन होना चाहिए।

निर्णय का प्रभाव

  • प्रथम संशोधन अधिनियम (1951) द्वारा अनुच्छेद 15 में नया खंड (4) जोड़ा गया।
  • यह खंड राज्य को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े नागरिक वर्गों या अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की उन्नति के लिए विशेष प्रावधान बनाने की अनुमति देता है।
  • इस तरह निर्णय का प्रभाव समाप्त कर दिया गया।