मामले का नाम : सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 2015
प्रचलित नाम : चौथा न्यायाधीश मामला या NJAC मामला
संबंधित विषय / मुद्दा : सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 124 और 217
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- कॉलेजियम प्रणाली की बहाली: सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली बहाल की।
- न्यायपालिका की स्वतंत्रता: पुनः पुष्टि की कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता संविधान की मूल संरचना का बुनियादी घटक है।
- NJAC अमान्य: 99वें संशोधन अधिनियम (2014) और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम (2014) को असंवैधानिक और अमान्य घोषित किया।
- सुधारों की आवश्यकता: अधिक प्रभावी न्यायिक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए कॉलेजियम प्रणाली में संभावित सुधारों की आवश्यकता बताई।
निर्णय का प्रभाव
- कानून अमान्य: 99वाँ संशोधन अधिनियम (2014) और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम (2014), दोनों अमान्य हो गए।
- कॉलेजियम प्रणाली की वापसी: सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए पुरानी कॉलेजियम प्रणाली फिर लागू हुई।