Notes · Polity

अरुणा रामचंद्र शानबाग मामला (2011)

Short, exam-focused revision notes. Read a section, then test yourself with a quiz.

1 min read

अरुणा रामचंद्र शानबाग मामला (2011)

मामले का नाम : अरुणा रामचंद्र शानबाग बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 2011
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : इच्छामृत्यु (Euthanasia)
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 21

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय

  • सक्रिय इच्छामृत्यु और सहायता से मृत्यु को गैरकानूनी माना गया, जबकि न्यायालय द्वारा तय विशेष शर्तों और प्रक्रियाओं के तहत निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी गई।
  • जीवन रक्षक उपचार रोकने का निर्णय रोगी के माता-पिता, पति/पत्नी, निकट रिश्तेदार, उसके हित में कार्य करने वाला व्यक्ति (Next Friend) या उपचार करने वाले डॉक्टर ले सकते हैं।
  • रिश्तेदार, हितैषी व्यक्ति या डॉक्टर जीवन रक्षक उपचार हटाने का निर्णय लें, तब भी संबंधित उच्च न्यायालय की मंजूरी आवश्यक है।
  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को मंजूरी का निर्णय करने के लिए कम-से-कम दो न्यायाधीशों की पीठ शीघ्र गठित करनी होगी। पीठ अपने द्वारा नामित तीन प्रतिष्ठित डॉक्टरों की समिति की राय लेगी।
  • राज्य और रोगी के निकट रिश्तेदारों को सूचना देना तथा डॉक्टरों की समिति की रिपोर्ट की प्रति देना आवश्यक है। उनका पक्ष सुनने के बाद उच्च न्यायालय की पीठ निर्णय देगी।