मामले का नाम : विशाखा बनाम राजस्थान राज्य
निर्णय का वर्ष : 1997
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 15 और 21
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को अनुच्छेद 15 और 21 का उल्लंघन घोषित किया।
- ऐसा उत्पीड़न रोकने के लिए कार्यस्थलों पर नियोक्ताओं और अन्य प्राधिकारियों की जिम्मेदारी स्थापित की।
- उचित कानून बनने तक सार्वजनिक और निजी दोनों संस्थाओं में सभी कर्मचारियों द्वारा सख्ती से पालन किए जाने वाले विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए।
निर्णय का प्रभाव
- कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए 'विशाखा दिशानिर्देश' बनाकर कानून की कमी पूरी की।
- इस निर्णय से पहले भारतीय दंड संहिता के कुछ प्रावधानों के अलावा विशेष रूप से इस मुद्दे से संबंधित कोई घरेलू कानून नहीं था।
- निर्णय के कारण कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 पारित हुआ, जिसने यौन उत्पीड़न के विरुद्ध कानूनी संरक्षण और शिकायतों के निपटारे का ढाँचा उपलब्ध कराया।