1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 500 शब्दों में एक निबंध लिखिए : [30]
(क) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
(ख) कृत्रिम बुद्धिमत्ताः वरदान या अभिशाप
(ग) बेरोजगारी की समस्या और आज का युवा
(घ) शिक्षक और शिक्षार्थी: बदलते नैतिक मूल्य
(ङ) किन्नर समाज : समस्या और समाधान
(च) साहित्य और सांस्कृतिक मूल्य
- निम्नलिखित अवतरण का एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उसका उपयुक्त शीर्षक दीजिए : [15]
साहित्य मुर्दों को जीवित बनाने वाली संजीवनी औषधि की खान है । जिस प्रकार संजीवनी औषधि मुर्दों को जीवित बना देती है, उसी प्रकार यह साहित्य अपनी प्रेरणा और संजीवनी शक्ति द्वारा मृत जातियों एवं राष्ट्रों में जीवन का संचार कर देता है । साहित्य में इतनी शक्ति है कि पतनोन्मुख जातियों एवं राष्ट्रों को उठा देता है और उठे हुए लोगों के मस्तक को गौरव से ऊंचा कर देता है। जो राष्ट्र या जाति ऐसे साहित्य की अभिवृद्धि के लिए प्रयत्न नहीं करती हैं वह अज्ञान रूपी अंधकार के गड्ढे में गिरकर अपनी सत्ता समाप्त कर देती हैं। इसलिए साहित्य-सर्जन की क्षमता रखते हुए भी जो मनुष्य इतने महत्वपूर्ण साहित्य की सेवा नहीं करता, जो मनुष्य इतने महत्वपूर्ण साहित्य की अभिवृद्धि का प्रयत्न नहीं करता, इतने महत्वपूर्ण साहित्य से प्रेम नहीं रखता, वह अप्रत्यक्ष रूप में अपने देश, अपनी जाति, अपने समाज से ही द्रोह नहीं करता, बल्कि अपने से ही द्रोह करता है । वह व्यक्ति केवल आत्मद्रोही नहीं बल्कि वह अपने सर्वनाश का कर्ता भी कहा जा सकता है । इसलिए आत्मघातक बनने से बचने के लिए हमें अपनी शक्ति के अनुसार सद्साहित्य की वृद्धि करनी चाहिए ।
- निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 500 शब्दों में एक निबंध लिखिए : [30]
- निम्नलिखित मुहावरे-लोकोक्तियों में से किन्हीं पाँच के अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए : [3 x 5 = 15]
(क) अभिमन्यु मरण
(ख) कंचन बरसना
(ग) अंगूठी का नगीना
(घ) काफूर होना
(ङ) घिग्घी बँध जाना
(च) छत्तीस का आंकडा होना
(छ) थूक से सत्तू सानना
(ज) घोड़ों का घर कितनी दूर
(झ) गयी मांगने पूत खो आई भरतार
(ञ) छूछा कोई न पूछा
- निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : [1 x 5 = 5]
(क) इंद्र
(ख) आम
(ग) कृपा
(घ) तलवार
(ङ) तोता
(च) पंक
(छ) बुद्धि
(ज) रंक
(झ) विज्ञ
(ञ) हेय
- निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच शब्दों के विलोम शब्द लिखिए : [1 x 5 = 5]
(क) अकाल
(ख) अलभ्य
(ग) कृतज्ञ
(घ) खेचर
(ङ) तनय
(च) प्राची
(छ) रत
(ज) श्यामा
(झ) शस्त्र
(ञ) अश्लील
6. संज्ञा की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को समझाइए । [10]
अथवा
विशेषण की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को समझाइए ।
- निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच शब्दों के संधि विच्छेद करते हुए संधि का नाम भी लिखिए : [1 x 5 = 5]
(क) नयनाभिराम
(ख) कदापि
(ग) अम्बूर्मि
(घ) महर्षि
(ङ) महौघ
(च) अध्ययन
(छ) अत्युक्ति
(ज) चयन
(झ) गायक
(ञ) नमस्ते
8. वाच्य की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को स्पष्ट कीजिए : [5]
- निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए : [1 x 10 = 10]
(क) परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए ।
(ख) यह भोजन दस आदमी के लिए है ।
(ग) दिवाकर वैद्य को नाड़ी का ज्ञान अच्छा है।
(घ) उसने एक मोती का हार दिया ।
(ङ) रविवार के दिन छुट्टी रहती है ।
(च) दिल्ली के अंदर मलेरिया का जोर है ।
(छ) वह आप से आप चला गया ।
(ज) कई रेलवे कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है।
(झ) सुधा का स्वभाव रेखा की तरह है।
(ञ) मुझे आपके आर्शीवाद की आवश्यकता है।