मामले का नाम : उन्नी कृष्णन बनाम आंध्र प्रदेश राज्य
निर्णय का वर्ष : 1993
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : शिक्षा का अधिकार
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 21 और 45
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- शिक्षा के अधिकार को अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार से प्राप्त मौलिक अधिकार घोषित किया।
- कहा कि मुफ्त शिक्षा की गारंटी केवल 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों को है। इसके बाद शिक्षा राज्य की आर्थिक क्षमता और विकास पर निर्भर है।
- अनुच्छेद 45 के निर्देशों का पालन करने के राज्य के दायित्व पर जोर दिया, जिसमें मूलतः 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान था (2002 के संशोधन से पहले)।
- अनुच्छेद 21 की व्याख्या भाग IV के अनुच्छेद 41, 45 और 46 के साथ की, जो राज्य के नीति निदेशक तत्वों से संबंधित हैं।
- राज्य अपने शैक्षणिक संस्थान स्थापित करके या निजी संस्थानों को सहायता देकर इन अनुच्छेदों के तहत अपने दायित्व पूरे कर सकता है।
- निजी गैर-सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अधिक शुल्क लेने के अधिकार को स्वीकार किया, लेकिन शुल्क निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए और शिक्षा का व्यावसायीकरण स्वीकार्य नहीं है।
निर्णय का प्रभाव
- निर्णय के कारण 86वाँ संशोधन अधिनियम (2002) पारित हुआ, जिसने अनुच्छेद 21A जोड़कर शिक्षा के अधिकार को एक स्वतंत्र मौलिक अधिकार बनाया।
- अनुच्छेद 21A के तहत राज्य छह से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देगा। इसे लागू करने का तरीका राज्य निर्धारित करेगा।
- अनुच्छेद 21A के अनुसार संसद ने देशभर में इस अधिकार की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बच्चों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE), 2009 पारित किया।