Notes · Polity

वामन राव मामला (1980)

Short, exam-focused revision notes. Read a section, then test yourself with a quiz.

1 min read

वामन राव मामला (1980)

मामले का नाम : वामन राव बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 1980
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : नौवीं अनुसूची की न्यायिक समीक्षा
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 368 और नौवीं अनुसूची

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय

  • 1973 से पहले के संशोधनों की वैधता: 24 अप्रैल 1973 से पहले संविधान में किए गए संशोधन, जिनमें नौवीं अनुसूची में नए कानून शामिल करना भी था, वैध माने गए।
  • 1973 के बाद के संशोधनों को चुनौती: 24 अप्रैल 1973 के बाद किए गए संशोधनों को चुनौती दी जा सकती है यदि वे संविधान की मूल संरचना का उल्लंघन करते हों।
  • मूल संरचना की रक्षा: 24 अप्रैल 1973 के बाद नौवीं अनुसूची में किए गए संशोधन तभी वैध माने जाएँगे जब वे संविधान की मूल संरचना को कमजोर न करें।