मामले का नाम : सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 1993
प्रचलित नाम : दूसरा न्यायाधीश मामला
संबंधित विषय / मुद्दा : सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 124 और 217
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- यह निर्णय एस. पी. गुप्ता मामले (1981), जिसे पहला न्यायाधीश मामला कहते हैं, की स्थापित मिसाल से अलग था।
- सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति ऐसी प्रक्रिया से होनी चाहिए जिसमें राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की सलाह पर कार्य करें और मुख्य न्यायाधीश अपने दो वरिष्ठ सहयोगियों की राय लें।
- इसने अनुच्छेद 124(2) और 217(1) में "परामर्श" को प्रभावी रूप से "सहमति" के रूप में परिभाषित किया।
- इसके अलावा यह परंपरा स्थापित की कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश को भारत का मुख्य न्यायाधीश बनाया जाना चाहिए।
निर्णय का प्रभाव
- इस निर्णय और तीसरे न्यायाधीश मामले (1998) की परामर्शात्मक राय के बाद सुप्रीम कोर्ट तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया ज्ञापन (Memorandum of Procedure) बनाया गया।
- न्यायपालिका द्वारा स्थापित यह प्रक्रिया "कॉलेजियम प्रणाली" के नाम से प्रसिद्ध है।
- कॉलेजियम प्रणाली में भारत के मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ न्यायाधीशों के समूह की न्यायाधीशों के चयन और नियुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका है।