मामले का नाम : के. एम. नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य
निर्णय का वर्ष : 1961
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : जूरी द्वारा मुकदमे की सुनवाई की प्रणाली
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : —
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरार रखा।
- भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत अभियुक्त नानावटी की दोषसिद्धि की पुष्टि की।
- उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया आजीवन कारावास उचित माना गया।
- नानावटी को अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या का दोषी पाया गया।
निर्णय का प्रभाव
- इस ऐतिहासिक निर्णय ने उस समय भारत में प्रचलित जूरी प्रणाली की कमियाँ उजागर कीं।
- इस मामले ने जूरी प्रणाली समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- निर्णय के बाद भी देश में कुछ जूरी मुकदमे हुए।
- बाद में नई दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के लागू होने से भारत में जूरी द्वारा सुनवाई की प्रणाली पूरी तरह समाप्त हो गई।
- तीन वर्ष जेल में रहने के बाद नानावटी को राज्यपाल ने क्षमादान दिया, जिससे मामले की कानूनी कार्यवाही समाप्त हुई।