Quiz20

Quiz20

Google Play

68th Mains Hindi - Qualifying

1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 500 शब्दों में एक निबंध लिखिए : [30]
क) संस्कृति और समाज
(ख) महँगाई की समस्या
(ग) दहेज प्रथा : एक अभिशाप
(घ) आज की भारतीय नारी
(ङ) आदर्श विद्यार्थी
(च) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
 
2. निम्नलिखित अवतरण का एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उसका उपयुक्त शीर्षक दीजिए : [15]
राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य मानव समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्यों के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं, जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा-तत्त्व परम आवश्यक है।
 
3. निम्नलिखित सभी अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए : [1x10=10]
(क) पिताजी आज मुझे एक रुपये दिये हैं।
(ख) हम चाय अभी-अभी पिये हैं।
(ग) शुद्ध गाय की घी दो।
(घ) मैं गाने का कसरत करता हूँ।
(ङ) मेरे लिए पढ़ता हूँ।
(च) मैं तुम्हें अच्छी बाते बतला दूँगा।
(छ) तमाम देशभर में यह बात फैल गयी।
(ज) उसने जोर-जोर से रोने लगा।
(झ) हमारे नाक में दम हो गयी है।
(ञ) भारत राष्ट्रों के सिर में सौर है।
 
4. निम्नलिखित मुहावरे लोकोक्तियों में से किन्हीं पाँच के अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए : [3x5 = 15]
(क) आँख उठाकर न देखना
(ख) कमर सीधी करना
(ग) गले लगाना
(घ) पलक लगना
(ङ) रक्त चूसना
(च) आम के आम गुठली के दाम
(छ) ऊँट के मुँह में जीरा
(ज) एक म्यान में दो तलवार
(झ) काला अक्षर भैंस बराबर
(ञ) घर की मुर्गी दाल बराबर
 
 
5. सर्वनाम की परिभाषा देते हुए सर्वनाम के भेदों को समझाइए। [10]
अथवा
काल की परिभाषा देते हुए उसके भेदों पर प्रकाश डालिए।
 
6. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : [1x5=5]
(क) कानन
(ख) चतुर
(ग) द्रव्य
(घ) पवन
(ङ) बादल
(च) हाथी
(छ) साँप
(ज) हृदय
(झ) मृत्यु
(ञ) निंदा
 
7. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के संधि-विच्छेद कीजिए और संधि के नाम भी बताइए : [1x5=5]
(क) अत्यंत
(ख) इत्यादि
(ग) छात्रावास
(घ) गजानन
(ङ) तथागत
(च) दानवीर
(छ) जन्मांतर
(ज) धीरोदात्त
(झ) नारायण
(ञ) पदोन्नति
 
8. कारक की परिभाषा देते हुए उसके कितने भेद हैं, स्पष्ट कीजिए। [5]
 
9. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच शब्दों के विलोम शब्द लिखिए : [1x5=5]
(क) सजा
(ख) वीरान
(ग) पाक
(घ) गंदा
(ङ) उपजाऊ
(च) जन्म
(छ) उचित
(ज) आगमन
(झ) सफल
(ञ) मेहनती
 

Contact Us

YoutubeYoutubeYoutubeYoutubeYoutube
Google Play