Notes · Polity

टी. एस. आर. सुब्रमण्यम मामला (2013)

Short, exam-focused revision notes. Read a section, then test yourself with a quiz.

1 min read

टी. एस. आर. सुब्रमण्यम मामला (2013)

मामले का नाम : टी. एस. आर. सुब्रमण्यम बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 2013
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : सिविल सेवा सुधार
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : —

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय

  • स्थानांतरण, पदस्थापन, अनुशासनात्मक कार्रवाई और अन्य सेवा संबंधी मामलों में सरकारों का मार्गदर्शन और सलाह देने के लिए सिविल सेवा बोर्ड का गठन।
  • विभिन्न सिविल सेवकों के लिए निश्चित न्यूनतम कार्यकाल का प्रावधान।
  • सिविल सेवक मौखिक निर्देशों, आदेशों, सुझावों और प्रस्तावों पर कार्य न करें। ये लिखित रूप में होने चाहिए और मौखिक रूप से दिए जाने पर औपचारिक रूप से दर्ज किए जाएँ।

निर्णय का प्रभाव

  • 2014 में जारी अधिसूचना द्वारा IAS, IPS और IFoS के संवर्ग (Cadre) नियमों के नियम 7 में संशोधन किया गया।
  • केंद्रीय सेवाओं के संबंधित संवर्ग नियंत्रक प्राधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश लागू करने के लिए कहा गया।
  • हालाँकि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सिविल सेवा बोर्ड प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं।