मामले का नाम : लिली थॉमस बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 2013
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : राजनीति का अपराधीकरण
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 102 और 191
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया कि अयोग्यता उत्पन्न करने वाले अपराधों में दोषी ठहराए जाने पर संसद और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों की सदस्यता तुरंत समाप्त होगी।
- जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(4) को असंवैधानिक घोषित किया गया। यह दोषी सदस्यों को अपील करने और दोषसिद्धि पर रोक प्राप्त करने के लिए तीन महीने तक अपनी सीट बनाए रखने की अनुमति देती थी।
- न्यायालय ने माना कि अनुच्छेद 102 और 191 के तहत संसद को चुनाव से पहले और बाद की अयोग्यता के लिए अलग-अलग कानून बनाने का अधिकार नहीं था, इसलिए धारा 8(4) अमान्य थी।
निर्णय का प्रभाव
- कई दोषी सांसदों और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों को तत्काल अयोग्य घोषित किया गया।
- निर्णय के प्रभाव को दूर करने के लिए जन प्रतिनिधित्व (दूसरा संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2013 संसद में पेश किया गया, लेकिन बाद में सरकार ने इसे वापस ले लिया।