इस समिति की स्थापना भारत शासन अधिनियम, 1919 के तहत 1921 में हुई और तब से यह कार्यरत है। इसमें 22 सदस्य (लोकसभा से 15 और राज्यसभा से 7) होते हैं।
➤ समिति के प्रमुख तथ्य:
- सदस्यता: संसद अपने सदस्यों में से हर वर्ष आनुपातिक प्रतिनिधित्व और एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से सदस्यों का चुनाव करती है। इससे सभी दलों को प्रतिनिधित्व मिलता है। सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष है।
- मंत्रियों पर रोक: मंत्री समिति के सदस्य नहीं बन सकते।
- अध्यक्षता: लोकसभा अध्यक्ष समिति के सदस्यों में से अध्यक्ष नियुक्त करते हैं। 1967 से पहले अध्यक्ष सत्तारूढ़ दल से होता था, लेकिन तब से विपक्ष से अध्यक्ष नियुक्त करने की परंपरा है।
➤ कार्य:
- राष्ट्रपति द्वारा संसद के सामने रखी गई भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की वार्षिक लेखा परीक्षा रिपोर्टों की जाँच करना।
- CAG विनियोग लेखों, वित्त लेखों और सार्वजनिक उपक्रमों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करता है।
➤ सीमाएँ:
- व्यापक नीतिगत प्रश्नों में शामिल नहीं होती।
- व्यय हो जाने के बाद लेखों की जाँच करती है (Post-mortem examination)।
- दैनिक प्रशासन में हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
- सिफारिशें सलाहकारी हैं, मंत्रालयों पर बाध्यकारी नहीं।
- विभागों द्वारा किए गए व्यय को अस्वीकृत नहीं कर सकती।
- यह कार्यकारी संस्था नहीं है और आदेश जारी नहीं कर सकती। इसके निष्कर्षों पर अंतिम निर्णय केवल संसद कर सकती है।
53-55th BPSC
प्र. लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट किसे प्रस्तुत करती है?
A. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
B. लोकसभा अध्यक्ष
C. संसदीय कार्य मंत्री
D. उपरोक्त में से कोई नहीं