मामले का नाम : शंकरी प्रसाद बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 1951
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : संविधान में संशोधन की संसद की शक्ति
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 13 और 368
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- माना कि अनुच्छेद 368 के तहत संसद की संशोधन शक्ति में संविधान के भाग III में दिए मौलिक अधिकारों में संशोधन की शक्ति शामिल है।
- मौलिक अधिकारों को कम या समाप्त करने वाला संविधान संशोधन अधिनियम अनुच्छेद 13(2) के तहत अमान्य नहीं है।
- प्रथम संशोधन अधिनियम (1951) की वैधता बरकरार रखी, जिसने अनुच्छेद 31A और 31B जोड़कर संपत्ति के अधिकार को सीमित किया था।
निर्णय का प्रभाव
- सुप्रीम कोर्ट ने विधायी कानून (साधारण कानून) और संविधान संशोधन कानून में अंतर किया।
- संसद की सामान्य विधायी शक्ति को उसकी संविधान संशोधन शक्ति से अलग माना।
- अनुच्छेद 13(2) में 'कानून' का अर्थ साधारण कानून है; इसमें अनुच्छेद 368 के तहत बनाया गया संविधान संशोधन कानून शामिल नहीं है।
- माना कि संसद संविधान के किसी भी प्रावधान में संशोधन कर सकती है; मौलिक अधिकारों को अपरिवर्तनीय मानने का विचार अस्वीकार किया।
- यह निर्णय लगभग डेढ़ दशक (1951 से 1967) तक प्रभावी रहा।
- सज्जन सिंह मामले (1964) में इसकी पुष्टि हुई, लेकिन गोलकनाथ मामले (1967) में इसे पलट दिया गया।