मामले का नाम : भारत संघ बनाम नवीन जिंदल
निर्णय का वर्ष : 2004
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 19
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- मौलिक अधिकार की मान्यता: स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत मौलिक अधिकार है।
- प्रयोग पर सीमाएँ: राष्ट्रीय ध्वज का व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए या उसकी गरिमा को कम करने वाले किसी तरीके से प्रयोग नहीं किया जा सकता।
- निष्ठा की अभिव्यक्ति: राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिक की राष्ट्र के प्रति निष्ठा और गौरव की अभिव्यक्ति है।