Quiz20

Quiz20

Google Play

69th Mains Hindi - Qualifying

1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 500 शब्दों में एक निबंध लिखिए : [30]
(क) युवा वर्ग का मादक द्रव्य सेवन: कारण और समाधान
(ख) मातृभाषा का महत्त्व
(ग) जातीय हिंसा
(घ) वसुधैव कुटुंबकम्
(ङ) आदिवासी जीवन और संस्कृति
(च) भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियाँ
 
2. निम्नलिखित अवतरण का एक तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उसका उपयुक्त शीर्षक दीजिए : [10+5=15]
जिन्दगी के असली मजे उनके लिए नहीं हैं, जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते और सोते हैं, बल्कि फूलों की छाँह के नीचे अगर जीवन का कोई स्वाद छिपा है, तो वह भी उन्हीं के लिए है, जो दूर रेगिस्तान से आ रहे हैं, जिनका कण्ठ सूखा हुआ, ओंठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है। पानी में जो अमृत वाला तत्त्व है, उसे वह जानता है, जो धूप में सूख चुका है, वह नहीं जो रेगिस्तान में कभी पड़ा ही नहीं है। सुख देने वाली चीजें पहले भी थीं और अब भी हैं, फर्क यह है कि जो सुखों का मूल्य पहले चुकाते हैं, और उनके मजे बाद में लेते हैं, उन्हें स्वाद अधिक मिलता है। जिन्हें आराम आसानी से मिल जाता है, उनके लिए आराम ही मौत है। बड़ी चीजें बड़े संकटों में विकास पाती हैं। अकबर ने 13 साल की उम्र में अपने बाप के दुश्मन को परास्त कर दिया था, जिसका एक मात्र कारण यह था कि अकवर का जन्म रेगिस्तान में हुआ था और वह भी उस समय जब उसके बाप के पास एक कस्तूरी को छोड़कर और कोई दौलत नहीं थी। महाभारत में देश के अधिकांश वीर कौरवों के पक्ष में थे, मगर फिर भी जीत पाण्डवों की हुई, क्योंकि उन्होंने लाक्षागृह की मुसीबत झेली थी, क्योंकि उन्होंने वनवास के जोखिम को पार किया था।
 
3. निम्नलिखित सभी अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए : [1x10=10]
(क) छत पर से वह गिरा और हड्डी टूट गया।
(ख) भिखारी का झोली फट गया।
(ग) सीता रोता-रोता घर गया।
(घ) कुरुक्षेत्र युद्ध द्रौपदी की लेकर हुयी थी।
(ङ) मुगल सल्तनत अपनी वैभव और विलास की लिए प्रसिद्ध हैं।
(च) ललित और उपयोगी दोनों प्रकारों के कलाओं ने उन्नति की।
(छ) रात के काफी देर तक नीना की नींद नहीं आयी।
(ज) मेरे इस मकान की तीसरी मंजिल मेरे रहता हूँ।
(झ) थके यात्रियों की वृक्ष को ठंडी छाया सुख देती है।
(ञ) महात्माओं की आदर्श जीवन अनुकरणीय होती है।
 
4. विशेषण की परिभाषा देते हुए विशेषण के भेदों को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। [10]
अथवा
उपसर्ग और परसर्ग में निहित अंतर स्पष्ट करते हुए संस्कृत के उपसर्गों पर उदाहरण सहित प्रकाश डालिए।
 
5. संज्ञा की परिभाषा देते हुए उसके भेदों का सोदाहरण उल्लेख कीजिए। [10]
अथवा
क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
 
6. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : [1x5=5]
(क) गृह
(ख) अहंकार
(ग) शत्रु
(घ) हाथ
(ङ) सूर्य
(च) सिंह
(छ) स्वर्ण
(ज) वृक्ष
(झ) वन
(ञ) मेघ
 
7. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के संधि-विच्छेद कीजिए और संधि के नाम भी लिखिए : [1x5=5]
(क) उद्धत
(ख) कुलांगार
(ग) निष्पेषित
(घ) वाङ्मय
(ङ) दशानन
(च) जलाभिषेक
(छ) प्रौद्योगिकी
(ज) पुनरागमन
(झ) प्रत्याख्यान
(ञ) चिन्मय
 
8. काल की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को सोदाहरण बताइए। [5]
 
9. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच शब्दों के विलोम शब्द लिखिए : [1x5=5]
(क) सापेक्ष
(ख) साधारण
(ग) साक्षर
(घ) सुगन्ध
(ङ) सुलभ
(च) सुपुत्र
(छ) संकीर्ण
(ज) संयोग
(झ) स्वार्थ
(ञ) स्वदेशी
 
10. हिन्दी में वचन कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। [5]
 
 

Contact Us

YoutubeYoutubeYoutubeYoutubeYoutube
Google Play