मामले का नाम : शायरा बानो बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 2017
प्रचलित नाम : तीन तलाक मामला
संबंधित विषय / मुद्दा : मुस्लिम समुदाय में तलाक
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 14
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- तीन तलाक की असंवैधानिकता: तत्काल तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को असंवैधानिक और अनुच्छेद 14 का उल्लंघन माना गया।
- मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) अनुप्रयोग अधिनियम, 1937 की धारा 2: तीन तलाक को मान्यता और लागू करने की सीमा तक धारा 2 को अमान्य माना गया।
- विधायी निर्देश: मुस्लिम समुदाय में तलाक को विनियमित करने के लिए छह महीने के भीतर कानून बनाने का निर्देश केंद्र सरकार को दिया गया।
- निषेध आदेश: नया कानून बनने तक तीन तलाक बोलने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया।
निर्णय का प्रभाव
- कानून: मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 पारित हुआ।
- प्रचलित नाम: इसे सामान्यतः 'तीन तलाक अधिनियम' कहा जाता है।
- अधिकारों की रक्षा: विवाहित मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करता है।
- तत्काल तलाक पर प्रतिबंध: पति द्वारा तीन तलाक बोलकर तलाक देने की प्रथा पर रोक लगाता है।