मामले का नाम : श्रेया सिंघल बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 2015
प्रचलित नाम : —
संबंधित विषय / मुद्दा : ऑनलाइन अभिव्यक्ति पर प्रतिबंध
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 19
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
- कानून निरस्त: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66A निरस्त की गई।
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता: अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बरकरार रखा।
- कानूनी स्पष्टता: धारा 66A की अस्पष्ट और अत्यधिक व्यापक प्रकृति पर विचार किया तथा स्पष्ट और सटीक कानून की आवश्यकता पर जोर दिया।
- इंटरनेट की स्वतंत्रता: इंटरनेट पर सूचना का व्यापक प्रसार अपने-आप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने को उचित नहीं ठहराता।