Notes · Polity

इंद्रा साहनी मामला (1992)

Short, exam-focused revision notes. Read a section, then test yourself with a quiz.

2 min read

इंद्रा साहनी मामला (1992)

मामले का नाम : इंद्रा साहनी बनाम भारत संघ
निर्णय का वर्ष : 1992
प्रचलित नाम : मंडल मामला
संबंधित विषय / मुद्दा : सरकारी नौकरियों में OBC आरक्षण
संबंधित अनुच्छेद / अनुसूची : 16

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय

  • अनुच्छेद 16(4) के तहत OBC को नौकरियों में 27% आरक्षण देने के कार्यकारी आदेश को कुछ शर्तों के साथ वैध माना: क्रीमी लेयर को बाहर रखना, पदोन्नति में आरक्षण नहीं, अधिकतम आरक्षण 50% से अधिक नहीं, पिछली रिक्तियों (Backlog Vacancies) के आरक्षण पर 50% की सीमा और पदोन्नति के लिए अर्हक अंकों में छूट नहीं।
  • मौजूदा आरक्षण योजनाओं में शामिल नहीं होने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए नौकरियों में 10% अतिरिक्त आरक्षण देने के दूसरे कार्यकारी आदेश को अमान्य घोषित किया।

निर्णय का प्रभाव

  • OBC में क्रीमी लेयर की पहचान के लिए राम नंदन समिति की नियुक्ति।
  • पिछड़े वर्गों की सूची में किसी वर्ग को शामिल न करने, कम या अधिक समावेशन संबंधी शिकायतों के लिए वैधानिक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना।
  • बाद में 102वें संशोधन अधिनियम, 2018 ने आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और इसके कार्यों का विस्तार किया। इस उद्देश्य से संविधान में नया अनुच्छेद 338B जोड़ा गया।
पाँच संशोधन अधिनियम पारित हुए:
  • 76वाँ संशोधन अधिनियम, 1994: तमिलनाडु के आरक्षण अधिनियम को नौवीं अनुसूची में रखा।
  • 77वाँ संशोधन अधिनियम, 1995: पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित निर्णय का प्रभाव समाप्त किया।
  • 81वाँ संशोधन अधिनियम, 2000: पिछली रिक्तियों संबंधी निर्णय का प्रभाव समाप्त किया।
  • 82वाँ संशोधन अधिनियम, 2000: पदोन्नति में आरक्षण के लिए अर्हक अंकों और मूल्यांकन के मानकों में छूट का प्रावधान किया।
  • 85वाँ संशोधन अधिनियम, 2001: SC और ST के आरक्षण नियम के आधार पर पदोन्नति में परिणामी वरिष्ठता (Consequential Seniority) का प्रावधान किया।
 
66th [RE] BPSC
प्र. इंद्रा साहनी बनाम भारत संघ मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय किस मुद्दे से संबंधित है?
A. सरकारी रोजगार में OBC आरक्षण का मुद्दा
B. SC की पदोन्नति में आरक्षण को मंजूरी
C. ST के आरक्षण का विस्तार
D. उपरोक्त में से कोई नहीं