Hindi · Unseen Passage
अधोलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा प्रश्न के उत्तर इस गद्यांश के आधार पर दीजिए: जिन कर्मों में किसी प्रकार का कष्ट या हानि सहने का साहस अपेक्षित होता है, उन सबके प्रति उत्कंठापूर्ण आनंद उत्साह के अन्तर्गत लिया जाता है। कष्ट या हानि के भेद के अनुसार उत्साह के भी भेद हो जाते हैं। साहित्य मीमांसकों ने इसी दृष्टि से युद्धवीर, दानवीर, दयावीर इत्यादि भेद किये हैं। इनमें सबसे प्राचीन और प्रधान युद्धवीरता है, जिसमें आघात, पीड़ा या मृत्यु की परवाह नहीं रहती। इस प्रकार की वीरता का प्रयोजन अत्यन्त प्राचीन काल से चला आ रहा है, जिसमें साहस और प्रयत्न दोनों चरम उत्कर्ष पर पहुँचते हैं। पर केवल कष्ट या पीड़ा सहन करने के साहस में ही उत्साह का स्वरूप स्फुरित नहीं होता। उसके साथ आनन्दपूर्ण प्रयत्न या उसकी उत्कंठा का योग चाहिये। सबसे प्राचीन वीरता कौन सी है?
Answer and explanation
Answer: C. युद्धवीरता
Asked in UPPSC CSAT 2018
This is a previous year question (PYQ) of UPPSC CSAT. यह प्रश्न UPPSC CSAT 2018 में पूछा गया था।
Related questions
(गद्यांश: प्रश्न 4 के अनुसार) युद्धवीरता के लिए किस प्रकार की प्रकृति अपेक्षित है?
Unseen Passage(गद्यांश: प्रश्न 4 के अनुसार) उत्कंठापूर्ण आनन्द किसके अन्तर्गत लिया जाता है?
Unseen Passage(गद्यांश: प्रश्न 4 के अनुसार) साहित्य मीमांसकों ने वीरता के कौन-कौन से भेद किये हैं?
Unseen Passage'नयन' का शुद्ध सन्धि विच्छेद है
Unseen Passage'चरणकमल' में समास है
Unseen Passage