Hindi · Unseen Passage
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा प्रश्न के उत्तर इस गद्यांश के आधार पर दीजिए। मानव के पास समस्त जगत् को देखने-परखने के दो नजरिए हैं, एक आशावादी दूसरा निराशावादी। इसे सकारात्मक और नकारात्मक दृष्टि भी कहते हैं। जो आशावादी या सकारात्मक मार्ग पर चलते हैं, वे सदैव आनन्द की अनुभूति प्राप्त करते हैं तथा निराशावादी या नकारात्मक दृष्टि वाले दु:ख के सागर में डूबे रहते हैं और सदा अपने आपको प्रस्थापित करने के लिए तर्क किया करते हैं। वे भूल जाते हैं कि तर्क और कुतर्क से ज्ञान का नाश होता है एवं जीवन में विकृति उत्पन्न होती है। आशावादी कभी तर्क नहीं करता, फलस्वरूप वह आन्तरिक आनन्द की प्रतीति करता है। वह मानता है कि आत्मिक आनन्द कभी प्रहार या काटने की प्रक्रिया में नहीं है। किसी परम्परा का विरोध करने से ही प्रतिभा ऊपर नहीं उठती। विरोध से नाश होता है। इसीलिए जगत् में सदा आशावाद ही पनपा है, उसने ही महान् व्यक्तियों का सृजन किया है। निराशावाद या नकारात्मकता की नींव पर कभी किसी जीवन-प्रासाद का निर्माण नहीं हुआ। इस अवतरण का सर्वथा उपयुक्त शीर्षक हो सकता है
Answer and explanation
Answer: C. आशा ही जीवन है
Asked in UPPSC CSAT 2019
This is a previous year question (PYQ) of UPPSC CSAT. यह प्रश्न UPPSC CSAT 2019 में पूछा गया था।
Related questions
(गद्यांश: प्रश्न 1 के अनुसार) परम्परा का विरोध करने से प्रतिभा ऊपर नहीं उठती का आशय है
Unseen Passage(गद्यांश: प्रश्न 1 के अनुसार) नकारात्मकता का आशय है
Unseen Passage(गद्यांश: प्रश्न 1 के अनुसार) निराशावादी दु:ख के सागर में डूबे रहते हैं और सदा अपने आपको प्रस्थापित करने के लिए तर्क किया करते हैं, के लिए कहा जा सकता है
Unseen Passage