निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा प्रश्न का उत्तर इसी गद्यांश के आधार पर दीजिए। “साहस की जिंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है। ऐसी जिंदगी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि यह बिलकुल निडर, बिलकुल बेखौफ़ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। जनमत की उपेक्षा करके जीने वाला आदमी दुनिया की असली ताकत होता है और मनुष्यता को प्रकाश भी उसी आदमी से मिलता है। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। क्रांति करने वाले लोग अपने उद्देश्य की तुलना न तो पड़ोसी के उद्देश्य से करते हैं और न ही अपनी चाल को पड़ोसी की चाल देखकर मद्धिम बनाते हैं।” प्रश्न: क्रांति करने वाले लोग किसकी तुलना अपने पड़ोसी से नहीं करते ?
Hinglish: nimnlikhit gadyansh ko dhyan se parhie tatha prashn ka uttar isi gadyansh ke adhar par dijie. “sahas ki jindgi sabse bari jindgi hoti hai. aisi jindgi ki sabse bari pahchan yeh hai ki yeh bilkul nidar, bilkul bekhauf hoti hai. sahsi manushya ki pahli pahchan yeh hai ki woh is bat ki chinta nahi karta ki tamasha dekhne vale log uske bare mein kya soch rahe hain. janmat ki upeksha karke jine vala admi duniya ki asli takat hota hai aur manushyata ko prakash bhi usi admi se milta hai. aros-paros ko dekhkar chalna, yeh sadharan jiv ka kam hai. kranti karne vale log apne uddeshya ki tulna na to parosi ke uddeshya se karte hain aur na hi apni chal ko parosi ki chal dekhkar maddhim banate hain.” prashn: kranti karne vale log kiski tulna apne parosi se nahi karte ?
Answer and explanation
Answer: A. अपने उद्देश्य की
Asked in UPPSC CSAT 2024
This is a previous year question (PYQ) of UPPSC CSAT. यह प्रश्न UPPSC CSAT 2024 में पूछा गया था।
Related questions
'कुशासन' का संधि-विच्छेद है :
General Studies II (CSAT)निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा प्रश्न का उत्तर इसी गद्यांश के आधार पर दीजिए। “साहस की जिंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है। ऐसी जिंदगी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि यह बिलकुल निडर, बिलकुल बेखौफ़…
General Studies II (CSAT)जिस मूल शब्द में विकार होने से 'क्रिया' बनती है, उसे कहते हैं :
General Studies II (CSAT)सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : सूची-I (शब्द) — सूची-II (अनेकार्थी शब्द) A. अलि — 1. शेषनाग, बचा हुआ B. आलि — 2. भौंरा, कोयल C. शिखी…
General Studies II (CSAT)निम्नलिखित में से कौन-सा विलोम युग्म सही है ?
General Studies II (CSAT)